पलवल। गांव बहरौला निवासी सोनू गुर्जर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज द्वारा की गई है। इस अवसर पर कंबोज ने सोनू गुर्जर को नियुक्ति पत्र सौंपा। सोनू की नियुक्ति पर गांव बहरौला में उनका भव्य स्वागत किया गया।
अपनी नियुक्ति पर सोनी ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज, केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता चौहान, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी व हथीन के विधायक प्रवीण डागर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र तंवर दीघौट, राहुल भड़ाना कुसलीपुर मुख्य रूप से मौजूद थे।
