पलवल। हरियाणा गवर्मेंट पीडब्ल्यूडी वर्कर्ज यूनियन की सिंचाई विभाग सिविल ब्रांच पलवल का त्रिवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। चुनाव जिला उपप्रधान प्रताप फौजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन कोषाध्यक्ष हरकेश सौरोत ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक जिला सचिव बिजेंद्र चौहान, राकेश तंवर, शिवराम कुंडू रहे। इस अवसर पर सतपाल सिंह करहाना सर्वसम्मति से ब्रांच प्रधान चुना गया।
इनके अलावा अशोक कुमार छौंकर को सचिव, महेश कुमार को कोषाध्यक्ष, बुधराम को उपप्रधान, श्याम सिंह को सह सचिव, जयपाल को उपकोषाध्यक्ष, मनु को संगठन सचिव, मंगल सिंह ऑडिटर व राजेंद्र को चेयरमैन चुुना गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिला उपप्रधान प्रताप फौजी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी।
