विज्ञान प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पलवल। एसडी पब्लिक स्कूल बाता में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शन लगाई गई। प्रदर्शनी का संचालन विज्ञान अध्यापक जगदीश, रोहन व पूजा ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी प्रधानाचार्य आरती शर्मा नेतृत्व में संपन्न हुई।
आरती शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी दो समूहों में कराई गई। कक्षा छह से आठ तक एक ग्रुप तथा नौ से 11वीं कक्षा को ग्रुप बी में रखा गया। ग्रुप एक में छठी कक्षा के नकुल प्रथम, आशीष दीक्षित द्वितीय रहे। वहीं आठवीं कक्षा की स्नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार रेणु प्रथम, वर्षा द्वितीय व सिद्धी तृतीय स्थान पर रहीं। सबसे सुंदर मॉडल का प्रस्तुतीकरण कक्षा आठवीं के छात्र विनय ने किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य आरती शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *