
पलवल। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल हरियाणा प्रदेश के तत्वाधान में जन्माष्टमी विशेष पर्व पर संस्कृति बचाओ संस्कार अपनाओ अभियान के तहत हवन यज्ञ एवम अभिनंदन समारोह राष्ट्रीय संयोजक पंडित रामसुख शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ संस्कृत विद्यापीठ बघोला के प्राचार्य डॉ पशुपतिनाथ मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि यज्ञ का प्राणी के जीवन में अहम महत्व है। यज्ञ में भाग लेने वाले प्राणी निश्चित रूप से भगवान की अपार कृपा प्राप्त करते हैं। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया ने कहा कि यज्ञ के द्वारा जो शक्तिशाली तत्व वायुमंडल में फैलाए जाते हैं, उनसे हवा में घूमते हुए असंख्य रोग-कीटाणु सहज ही नष्ट हो जाते हैं। साधारण रोगों एवं महामारी से बचने का यज्ञ एक सामूहिक उपाय है।
प्रदेश अध्यक्ष पं बृजमोहन शर्मा झा ने बताया कि मनुष्य ही नहीं,पशु-पक्षियों एवं वृक्ष-वनस्पतियों के आरोग्य की भी यज्ञ से रक्षा होती है। अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया, विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष पंडित हेमदत्त पाठक, दीपक आर्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। हवन यज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित हुए प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, विशाल पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमदत्त पाठक, रामसुख झा, हरिकिशन शर्मा,परुशराम शर्मा ,पं राजेश कौशिक, पं कन्हैयालाल पाठक,पं राजकुमार पाठक, पं महेन्द्रपाल झा ,पं जगदीश शर्मा ,पं सुरेश शर्मा ,पं विष्णु पाठक ,पं विशाल झा ,पं देवन्दर शर्मा ,सीमा शर्मा ,लता शर्मा ने यज्ञ में आहुतियां डालकर कोरोना वायरस जल्द खत्म होने की कामना की।