पलवल, पलवल अनाज मंडी में कपास की आवक शुरू हो गई है। मार्किट कमेटी के सचिव नरवीर सिहं ने बताया कि मंडी अभी तक 500 क्वंटल कपास की फसल की खरीद की गई है। कपास का समर्थन मूल्य 5726 रूपए निर्धारित किया गया है जबकि मंडी में कपास की फसल समर्थन मूल्य से अधिक रेट पर बिक रही है।
मार्किट कमेटी के सचिव नरवीर सिहं ने बताया कि मंडी में नरमा कपास आ रही है। पलवल मंडी में कपास नीलामी पर बिकती है। मंडी में किसानों को कपास का अच्छा दाम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कपास की फसल का समर्थन मूल्य 5726 रूपए निर्धारित किया गया है,जबकि मंडी में किसानों की कपास की फसल 6650 रूपए प्रति क्वंटल के हिसाब से बिक रहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कपास की फसल का कच्चा टिंड़ा नहीं तोड़े बल्कि टिंड़ा को पकने के बाद ही तोड़ें ताकि उसमें से अधिक मात्रा में कपास निकले। कपास में नमी नहीं होनी चाहिए। यदि कपास सूखी होगी और उसकी क्वालटी अच्छी होगी तो मंडी में किसानों को कपास का अधिक रेट मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों के लिए पीने के स्वच्छ पानी,बिजली व साफ सफाई की उचित व्यवस्था की गई है।
किसान कल्याण सिहं ने बताया कि एक एकड़ में कपास की फसल की खेती की गई। कपास की अच्छी पैदावार हुई है। मंडी में कपास की फसल का रेट उन्हें 6500 रूपए मिला है। कपास की फसल खरीद में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
किसान तुलसी राम ने बताया कि दो एकड़ में कपास की खेती की गई है। कपास की अच्छी पैदावार हुई है। पहली बार कपास की फसल मंडी में लेकर आए है। मंडी में कपास की फसल का अच्छा भाव चल रहा है।
किसान नत्थी सिंह ने बताया की कपास की कपास की फसल की पैदावार अच्छी हुई है