देवेंद्र-सुंदर का जोरदार प्रदर्शन, भारत की झोली में दो और मेडल - Palwal City

देवेंद्र-सुंदर का जोरदार प्रदर्शन, भारत की झोली में दो और मेडल

देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों की भाला फेंक में रजत और कांस्य पदक जीता। अपने बेहतीरन प्रदर्शन की बदौलत भारत की झोली में अब तक कुल 6 मेडल हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि यह झाझरिया का तीसरा पैरालंपिक पदक है, उन्होनें इससे पहले एथेंस 2004 और रियो 2016 में स्वर्ण पदक जीता है। 

Tokyo Paralympics: भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया ने रजत और सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीता

झाझरिया ने 64.35 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने में कामयाबी हासिल की, जिससे उन्हें अपने ही विश्व और खेलों के 63.97 मीटर के रिकॉर्ड को पार करने में मदद मिली, जो उन्होंने 2016 पैरालिंपिक में बनाया था।वहीं  गुर्जर ने 64.01 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ झझरिया के 2016 के निशान को भी पीछे छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *