नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह एक मील का पत्थर साबित होगा और अगर यह पायलट परियोजना सफल रहती है तो शहर में ऐसे कई टावर स्थापित किए जा सकते हैं। हालांकि केजरीवाल के इस दावे के बाद उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ने मुख्यमंत्री से पूछा कि भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने जो स्मॉग टावर लगवाया था वो पहला था या फिर आपने जो उद्घाटन किया है वह पहला है। इसी बीच भाजपा ने भी केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि दिल्ली का पहला स्मॉग टावर साल 2020 में गौतम गंभीर ने लगवाया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने झूठ बोलने में महारत हासिल कर ली है। लोगों को गुमराह करना बंद करो, वे तुम्हारी सारी गंदी चाल जानते हैं। आपको श्रेय लेने के उस्ताद हो, बाकि आपने दिल्ली वालों के लिए कुछ नहीं किया। नींद से जागो !