ऊधम सिंह, पलवल सिटी। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा आज (5 सितम्बर ) से पुरे प्रदेश के अंदर किसान-खेत-मजदूर यात्रा निकाल कर तीन काळा कृषि कानूनों की वापसी को लेकर पिछले 9 महीने से धरने पर बैठे अपने देश-प्रदेश के अन्नदाता की आवाज उठाने के लिए निकल पड़ी है | इस यात्रा का आगाज आज सुबह राजयसभा सांसद व् आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी डॉक्टर शुशील कुमार गुप्ता ने रोहतक में किसानो के मसीहा चौधरी छोटूराम जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया | यह यात्रा हरियाणा प्रदेश की सभी 90 विधान सभाओ में होती हुयी जंहा जंहा किसानो के धरना स्थल बने हुए हैं वंहा वंहा जाकर किसानो भाइयों का हौशला अफजाई करते हुए 13 तारिख को दोपहर बाद पुन्हाना के रस्ते जिला पलवल की होडल विधानसभा में प्रवेश करेगी | होडल विधान सभा के अंदर हमारे होडल विधान सभा के अध्यक्ष अधिवक्ता सूंदर लाल, विधान सभा उपाध्यक्ष व् होडल नगरपरिषद चेयरमैन पद के पार्टी से भावी उम्मीदवार संजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता धर्मेंदर चौहान और विधान सभा संगठन मंत्री प्रेमचंद दीघोट की अगुवाई में सेंकडो कार्यकर्त्ता यात्रा का स्वागत करेंगे | होडल विधान सभा के विभिन्न गांवो में से होती हुयी यह यात्रा बाजार से पैदल चल कर होती हुयी हसनपुर चौक से राष्ट्रिय राजमार्ग से होती हुयी बंचारी, सराय खाटेला, मुंडकटी, मीतरोल औरंगाबाद, बामनीखेडा होते हुए पलवल में धरने पर बैठे किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचेगी | इसी बीच में यात्रा के मार्ग में पड़ रहे प्रतियेक गांव में यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों के द्वारा भारी जोश व् उत्साह के साथ स्वागत किया जायेगा | मुंडकटी चौक पर सेवली गांव की सरदारी के द्वारा स्वागत किया जायेगा| मित्रोल में जिला युवा अध्यक्ष टेकचन्द चौहान के नेतृत्व में जिले के युवा भरी संख्या में यात्रा का व् पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करेंगे, औरंगाबाद में जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष भाई नरेश चौहान भारी संख्या में किसान भाइयों के साथ यात्रा व् पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करेंगे| बामनीखेड़ा गांव में जिला उपाध्यक्ष मास्टर जगन्नाथ और लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संजय वर्मा, बहन सुनीता शर्मा के नेतृत्व में बामनी खेड़ा गांव की सरदारी भारी उत्साह व् जोश में पार्टी का स्वागत करेंगे | इसके पश्चात के एम् पी के नजदीक धरने पर बैठे किसान भाई आम आदमी पार्टी की यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे।

सांय काल में यात्रा विधान सभा क्षेत्र पलवल में प्रवेश करेगी जंहा पर जिला संगठनमंत्री हिंदुस्तानी धर्मेंदर, विधान सभा अध्यक्ष मूलचंद बड़गुर्जर, विधान सभा संगठनमंत्री अधिवक्ता कुमार पाल पराशर, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप कौशिक, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मांगे राम शर्मा, जिला सचिव सचिन बंसल, जिला कोष्याध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुकरेजा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष नेपाल तंवर, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष जितेंदर कटेसरा, जिला प्रवक्ता विनय शर्मा, जिला संयुक्त सचिव सीताराम सैनी, रहीम खान व् तेज सैनी के नेतृत्व में अंको अनेक कार्यकर्त्ता पलवल के आगरा चौक पर यात्रा में आने वाले सभी नेताओ का गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे। ततपश्चात यह यात्रा आगरा चौक से पैदल प्रारम्भ होकर मीनार गेट से कमिटी चौक होते हुए गाँधी आश्रम में महत्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर जाकर यात्रा का समापन किया जायेगा | गाँधी आश्रम में यात्रा को अंतिम सम्भोधन विधान सभा क्षेत्र पृथला के अध्यक्ष ब्रह्मदत्त अंगवानपुर के नेतृत्व में संगठनमंत्री रणवीर सिंह घाघौत, विधान सभा पृथला के युवा अध्यक्ष महेश क्रन्तिकारी, विश्वेदेर अत्रि, तेजवीर रावत अपने युवा टीम के साथ करेंगे।
मुझे आपको यह जानकारी देते हुए भी बड़ा हर्ष हो रहा है कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जो ऐतिहासिक कार्य कर रही है वह आज पुरे देश में एक रोल मॉडल के रूप में उभर रहा है और सभी क्षेत्रो से लोगो निकल निकल कर पार्टी की सदस्य्ता प्राप्त कर रहे हैं | इसी बीच आज हमारे बीच में अखिल भारतीय किसान सभा के संयोजक अधिवक्ता अरशद खान ने पार्टी ज्वाइन की है आम आदमी पार्टी में इनका स्वागत है और शीर्ष नेतृत्व से विचार करके जल्दी ही इनको जिले में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी| आम आदमी पार्टी हर उस सख्श का स्वागत करती है जो देश में चल रही अव्यवस्था और भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ कर देश के नागरिको को उनके मूलभूत अधिकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है |