करनाल के कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा अखिल भारतीय सिविल सेवा एथैलेटिक्स प्रतियोगिता 2020-21 का आयोजन

पलवल,  जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि पुरूष एवं महिला खिलाडियों के लिए अखिल भारतीय सिविल सेवा एथैलेटिक्स प्रतियोगिता 2020-21 का आयोजन आगामी 28 से 30 सितंबर 2021 तक कर्ण स्टेडियम करनाल में किया जा रहा, जिसके लिए हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले पुरूष एवं महिला खिलाडियों का एथैलेटिक्स का चयन 24 सितंबर 2021 को कर्ण स्टेडियम करनाल मे किया जाएगा। इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे प्रात: 9 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिला पलवल के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से आह्वïान किया है कि वे इस चयन स्पर्धा मे दर्शाइ गई तिथि व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग के कार्यालय में अधिकारी अथवा कर्मचारी हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी टी.ए. तथा डी.ए. अपने विभाग से क्लैम करेगें।  इसके अतिरिक्त केन्द्रीय सिविल सेवा व सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायत अनुसार इस सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कोर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एच.एस.आई.आई.डी.सी. के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग नहीं लेंगें।
उन्होंने बताया कि सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित सभी आवश्यक हिदायतें वैबसाईट  http://dopt.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 की हिदायतों की पालना की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *