पलवल। सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार यात्रा शुक्रवार को रामनगर पहुंची। डॉ.धर्म प्रकाश आर्य के निवास पर यात्रा का स्वागत हुआ। इस दौरान आयोजित यज्ञ के यजमान जयप्रकाश आर्य, धर्म प्रकाश आर्य सह पत्नी रहे। यज्ञ प्रोफेसर सत्यदेव निगमालकर द्वारा स्वामी श्रद्धानंद शोध संस्थान हरिद्वार के द्वारा करवाया गया।
प्रोफेसर सत्यदेव ने कहा कि वेदों में राष्ट्र रक्षा को सर्वोपरि बताते हैं। राष्ट्र को मां का स्थान दिया गया है। सर्वोत्तम राष्ट्र के लिए सर्व प्रति त्याग करना सर्वोत्तम कर्म है।

उन्होंने वेदों की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेदों की महानता को व्यक्त नहीं किया जा सकता है। विश्व सभी समस्याओं का हल वेदों में है। इसलिए मनुष्य को वेदों का अध्य्यन अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर गंगाराम आर्य, शिव चरण आर्य और मोहनलाल आर्य भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाशय राधेलाल, ओम प्रकाश आर्य, वेदपाल शास्त्री, हर्ष देव आर्य,ओम प्रकाश शास्त्री, जयप्रकाश शास्त्री, देशराज शास्त्री, दयाल मुनि मौजूद रहे।