हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला एवं शहरी इकाई द्वारा बुधवार नव संवत्सर के शुभारंभ पर यज्ञ किया

पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला एवं शहरी इकाई द्वारा बुधवार नव संवत्सर के शुभारंभ पर यज्ञ किया गया। श्रीराम मंदिर बजाजा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद के चेयरमैन डाॅ.यशपाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्राफा संघ से अन्नू जैन मौजूद रहे। मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग के संचालन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शही प्रधान विनोद जैन ने की।

यज्ञ पुजारी तारा चंद ने विधि विधान से संपन्न कराया। डॉ.यशपाल ने हिन्दू नव वर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदू नव वर्ष के बारे में जागरूकता लानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढी इसके बारे में जागरूक रहे। प्रवीण गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ हिस्सा लेता है। इस अवसर पार्षद पति मयंक चौधरी, दिनेश वर्मा, शुभम गर्ग, यशपाल गोयल, सतीश सिंगला, सुभाष अग्रवाल, अनिल डोडा, नीरज मंगला, चंद्रभान चुग, देवेंद्र गोयल, अजय कुमार, अशोक गुप्ता, विजय तायल, मनोज गुप्ता, विवेक गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *