पलवल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम (राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय बाल पलवल) में सोमवार को स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए उपायुक्त कृष्ण कुमार तथा नगराधीश अंकिता अधिकारी के दिशा-निर्देशन में पलवल के सरकारी स्कूलों के डी.पी.ई. और पी.टी.आई. का प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में सी.आर.पी.एफ. अकादमी से स्वस्थ भारत अभियान के नोडल ऑफिसर एवं उप कमांडेंट भगत सिंह ने स्कूलों के डी.पी.ई. एवं पी.टी.ई. खेलों के प्रतिभागी बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने एवं उनके शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशिक्षण दिया, जिसमे योग, आसन, धैर्य, ताकत, रिफ्लैक्स, आत्म सुरक्षा के व्यायाम के साथ-साथ प्राणायाम, मेडिटेशन एवं प्रार्थना भी शामिल थी।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि पलवल के सभी सरकारी स्कूलो में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम रोजाना प्रात:काल ऑनलाइन व भौतिक रूप से लगातार जारी रहेगा, जिसमे भगत सिंह व अन्य विशेषज्ञों के मार्ग दर्शन में आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक शिक्षा अधिकारी राजबीर, अभियंता रितेश सिंह, डी.पी.ई. राजेन्द्र, सी.आर.पी.एफ. के सिपाही सतबीर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
