केसीएम वर्ल्ड स्कूल में चंद्रयान-3 की सफलता पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन - Palwal City

केसीएम वर्ल्ड स्कूल में चंद्रयान-3 की सफलता पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

पलवल, टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम वर्ल्ड स्कूल में आज चंद्रयान-3  की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद रचे भारत के इतिहास हेतु विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों को इससे संबंधित विशेष जानकारी दी गई तथा वीडियो भी दिखाई गई| छात्रों के ज्ञानवर्धन हेतु चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर की प्रमुख जानकारी दी गई| 

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरने तक की पूरी यात्रा को विशेष डॉक्यूमेंट्री द्वारा दिखाया व बताया गया तथा उनसे संबंधित प्रश्न भी पूछे गए ताकि छात्र चंद्रयान-3 के सभी प्रमुख पहलुओं से परिचित हो सकें| विद्यालय के शिक्षक सोनू अत्री ने सभी को चंद्रयान-3 के बारे में विस्तृत जानकारी दी| प्रबंधक श्री अनिल भारद्वाज जी ने सभी छात्रों को चंद्रयान-3 की सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भारत को गौरवान्वित करने वाले पलों को अपने वक्तव्य द्वारा साझा किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *