पलवल। गांव अटोहां की रहने वाली 12 वर्षीय रिया चौहान ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। रिया ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। बुधवार को गांव पहुंचने पर प्रिया का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौला है।

रिया के पिता ओमप्रकाश फौजी का भी ग्रामीणों के तरफ से स्वागत किया गया। ओमप्रकाश फौजी ने बताया कि शुरू से ही रिया की खेलों में रूचि है। उदयपुर में आयोजित प्रतियोगिता पूरे देश से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें रिया ने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।