प्रवीण गर्ग को प्रदेश स्तरीय 11 सदस्यीय कमेटी में किया शामिल

पलवल। डोर टू डोर जीएसटी के सर्वे के दौरान व्यापारियों को परेशानी हो, इसके लिए अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में पलवल के व्यापारी नेता प्रवीण गर्ग को शामिल किया गया है। प्रवीण गर्ग मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री भी हैं।

उनके अलावा कमेटी में सिरसा के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, रोहतक के जिलाध्यक्ष पंकज सचदेव, जीद के जिलाध्यक्ष महावीर, सोनीपत जिलाध्यक्ष संजय सिंगला, अबाला जिलाध्यक्ष नीरू बडेरा, फतेहाबाद प्रधान अशोक नारंग, प्रदेश महासचिव पवन वुवानीवाला, भिवानी से रमेश खुराना, पवन गर्ग हिसार, प्रदेश प्रचार सचिव राजीव गुप्ता कैथल को शामिल की गई है।प्रवीण गर्ग ने अपनी नियुक्ति के लिए मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग, युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही कमेटी की बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *