के. सी.एम ओम इंटरनेशनल स्कूल में दिखाई गई चंद्रयान-3 की लैंडिंग, चाँद पर भारत की फतेह - Palwal City

के. सी.एम ओम इंटरनेशनल स्कूल में दिखाई गई चंद्रयान-3 की लैंडिंग, चाँद पर भारत की फतेह

पलवल, चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चाँद की सतह पर उतर गया है। इस ऐतिहासिक दिन का सभी को इंतजार था। विद्यालय में ग्रेड तीसरी से आठवी के सभी विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 के लैंडिंग को विडियो के माध्यम से दिखाया गया। लैंडिंग का समय शाम 6.04 था। साथ ही साउथ पोल के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० नम्रता कुंडू जी ने विद्यार्थियों को बताया कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के अनुमान के अनुसार करीब 23  दिनों के बाद अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की सतह पर लैंड किया। चंद्रयान-3 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। प्रधानाचार्या जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा बताया कि सभी विद्यार्थियों में अपने कार्य के प्रति जोश, उमंग और उत्साह उत्पन्न होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *