हथीन। राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर नाटोल में मिलन- पार्टनरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 5 स्कूलों के मुखिया तथा बच्चों ने भाग लिया। राजकीय उच्च विद्यालय मढंनाका से पवन पांचाल अपने छात्रों को लेकर स्कूल कार्यक्रम में शामिल हुए। राजकीय माध्यमिक विद्यालय पोंडरी से राजेश कुमार मुख्याध्यापंक, वेद प्रकाश मुख्याध्यापक कानॉली,राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मंडकोला से गोपी राम ने भी भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडकोला के प्रधानाचार्य सतीश कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। इस दौरान अनेक खेल प्रतियोगिताएं तथा प्रतिस्पर्धा को का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली ,पेंटिंग, हिंदी व अंग्रेजी राइटिंग आदि प्रतिस्पर्धा तथा लड़के और लड़कियों का अलग अलग से कबड्डी मैच का आयोजन भी किया गया। इसके पश्चात विज्ञान कक्ष में ले जाकर बच्चों को अनेक विज्ञान से संबंधित जानकारियां तथा प्रयोग करवाए गए।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर नाटोल की “विज्ञान कांग्रेस में जिलास्तर पर प्रथम “आने वाले विद्यार्थी मोहित कुमार तथा निखिल कुमार ने भी अपने प्रोजेक्ट के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की। बाद में सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सब ने अपने अपने विद्यालय को सुंदर तथा स्वच्छ बनाने के बारे में भी अपने विचार एवं सुझाव रखे।
सभी अतिथि तथा विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान किया गया तथा बाद में सभी को धन्यवाद देकर विदा किया गया। अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य को इनमें खिलम सिंह , सत्य प्रकाश , शशि कपूर , नरेश कुमार आदि ने भी सक्रिय भागीदारी की।