अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में केवल महिलाओं के लिए किया जा रहा है खेलों का आयोजन

पलवल, उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग पलवल की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2023 के उपलक्ष्य में केवल महिलाओं के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में 05 जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इन पांच खेलों में से चार खेलों क्रमश: हॉकी (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में), कबड्डी (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में), एथलैटिक्स (18 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम दोनों आयु वर्ग में इवेंट-400 मीटर, 800 मीटर,1500 मीटर, 3000 मीटर दौड व शॉट पुट), योगासन (18 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम दोनों आयु वर्ग में) करवाए जाएंगे।


जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचवां खेल तैराकी (18 वर्ष से कम आयु वर्ग में) बंसी विद्या निकेतन घुघेरा (पलवल) में आगामी 21 मार्च 2023 को प्रात: 9 बजे करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में इस आयु वर्ग में आने वाली छात्राएं, महिलाएं, सभी विभागों में कार्यरत महिलाएं भी प्रतिभागिता कर सकती हैं। खेल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपना आधार कार्ड, आयु प्रमाण-पत्र व एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ अपने साथ लेकर अवश्य आएं। सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों अथवा टीमों को क्रमश: 1 हजार, 700 रुपए व 500 रुपए प्रति खिलाड़ी इनाम राशि दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में स्थित जिला खेल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *