पलवल। सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार यात्रा ट्रस्ट का स्वागत बृहस्पतिवार को असावटा रोड स्थित रामनगर में हुआ। इस अवसर डॉ.धर्म प्रकाश के यहां स्वतंत्रता सेनानी महाशय मनफूल सिंह आर्य की 33वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चार दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया। 30 जनवरी को यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ के ब्रह्मा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शोध विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सत्यदेव निगमलंकार थे। वेद पाठ कन्या गुरुकुल भुसावर राजस्थान की कन्याओं ने किया।

इस अवसर पर गंगाराम आर्य ने बताया कि 30 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी महाशय मनफूल सिंह आर्य को 33वीं पुण्यतिथि पर आयोजित यज्ञ में प्रेरणा सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.योगानंद शास्त्री होंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय निर्माण पार्टी के अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह करेंगे। रूप किशोर शास्त्री, प्रियंका आर्या, कन्या मुसावर व नरदेव बेनीवाल भजनोपदेश होंगे। आज यज्ञ के यजमान डॉक्टर धर्म प्रकाश आर्य थे।
इस अवसर पर देशराज शास्त्री, राधेलाल आर्य, मोहनलाल, गंगाराम आर्य, हर्ष देव, जगवीत सिंह गिरधर, हरी चंद्र शास्त्री मौजूद थे।