पलवल। हुडा सैक्टर दो स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर 22 व 23 दिसंबर को दो दिसंबर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह नजारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र से लेकर प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। सत्र में आये सभी कार्यकर्ताओं का सुबह साढे आठ बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। पहला सत्र साढे नौ बजे शुरू होगा। व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उनकी जिम्मेदारिया सुनिश्चित कर दी गई है। कार्यालय पर कार्यक्रम की व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।