पलवल, जिला आयुष अधिकारी पलवल डॉक्टर मोहम्मद कमर ने बताया की महानिदेशक आयुष हरियाणा के आदेशानुसार बसंत पंचमी का कैंप का आयोजन गांव खजूरका में किया गया। कैंप के नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव तोमर ने बताया की कैंप में आए व्यक्तियों को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइंस के अनुसार कोविड-19 से बचाव के उपाय, सोंठ, दालचीनी, तुलसी, काली मिर्च से बने काढ़े की सेवन की विधि बताई गई।

साथ ही बताया गया कि हमारे घरों में उपलब्ध मसाले, आस-पास उपलब्ध पौधे जैसे गिलोय, एलोवेरा आदि किस प्रकार स्वस्थ को बनाए रखने में एवं रोगों को दूर करने में सहायक होते है। डॉक्टर पुरेन्दर ने ग्रामीण स्तर पर व्यक्तियों को पुराने रोगों में पंचकर्म चिकित्सा जैसे शिरोधारा, नस्य के लाभों के बारे बताया कि किस प्रकार त्वचा रोगों, मानसिक बीमारियों में पंचकर्म चिकित्सा से शीघ्र लाभ मिलता है और रोग भी जड़ से मिट जाता है।
स्त्री रोगियों को डॉक्टर हेमलता ने खून की कमी को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय बताए। व्यक्तियों के स्वस्थ को बनाए रखने के लिए योगासन का संचालन योगाचार्य डा. रामजीत ने किया। कैंप में ग्रामवासियों को औषधीय पौधे लगाने एवं औषधीय मसालों के प्रयोग की जानकारी देने के लिय प्रदर्शनी भी लगाई गई। कैंप का उद्घाटन समाजसेवी प्रहलाद ने किया। कैंप में 546 रोगियों को निशुल्क आयुष औषधियों का वितरण भी किया गया। डॉक्टर हमीदुल्ला, डॉक्टर रविंदर, डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर सोनिया, डॉक्टर वंदना आर्य, डॉक्टर गुलफाम, डॉक्टर अकबर अली, डॉक्टर रफीक अहमद, डॉक्टर आशु सिंह, रविशंकर, आबिद हुसैन, आसफ अली, कृष्ण कुमार फार्मासिस्ट ने विशेष योगदान दिया।